
आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
आइये आज की इस पोस्ट में हम आपको बताते है कि आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए ? अगर आप भी यह जानना चाहते है तो आप इस पोस्ट को आगे पढ़ सकते है।
आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते समय के अभाव की वजह से आंखों को आराम न मिलने के कारण व आंखों को सही पोषण न मिलने की वजह से आंखों की रोशनी धीरे धीरे कम होने लगती है। शरीर में जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन की कमी होने से आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है।
हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारी आंखों व स्वास्थ्य पर पड़ता है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए हमारा खानपान बहुत मायने रखता है। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर सही खान-पान रखकर आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कि आंखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए। इसको जानने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।
आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए
- गाजर में मुख्य रूप से विटामिन ए और बीटा कैरोटीन, रोडोप्सिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है जो कि आंखों को स्वस्थ व आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक होता है।
- खट्टे फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा का सेवन करना आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए काफी फायदेमंद होते है। आपको बता दे कि खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर होने के साथ साथ विटामिन ई व एन्टीआक्सीडेंट भी पाये जाते है, जो हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, पत्ता गोभी, बथुआ जैसी सब्जियों का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है, क्योंकि इनमें विटामिन सी, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कि आंखों के लिए जरूरी होते हैं।
- शकरकंद का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है क्योंकि इसमें ल्यूटेन और जीजेनथिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं।
- काजू, बादाम और अखरोट का सेवन आँखों को सही पोषण प्रदान करते हैं क्योंकि इनमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड व विटामिन ई की मात्रा उच्च होने के कारण, ये आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक होते हैं।
- आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए अंडे का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिंस, एमीनो एसिड व अंडे की जर्दी में ल्यूटेन और जीजेनथिन की मात्रा अधिक होने की वजह से ये आंखों की रोशनी को तेज करने में यह सहायक होता है।
- मछली में ओमेगा थ्री फैटी एसिड व एमीनो एसिड पाया जाता है जो रेटीना के रूखेपन को दूर करके आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट के माध्यम से हमने जो जानकारी आपसे साझा की, वह आपको अच्छी लगी होगी। इन चीजों का सेवन करके आप भी आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं।
Also Read: बादाम और किशमिश एक साथ खाने के फायदे