
अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
यह पोस्ट इस बारे में जो जानना चाहते है कि अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को आगे पढ़ सकते है।
अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: अंडा प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से हमारे शरीर को फिट रखने में कारगर होता है। उबला हुआ अंडा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, जो लोग जिम जाते हैं वे बॉडी बनाने के लिए नियमित अंडे का सेवन करते हैं। अंडे में विटामिन B12, विटामिन D और एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। साथ ही अंडे का सेवन करने से हमारी याददाश्त बढ़ती है क्योंकि अंडे में कोलीन पाया जाता है।
अंडा तो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अंडा खाने से पहले या अंडा खाने के बाद कुछ चीज़े खाना हमारी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए अंडे खाने के बाद ऐसी चीजों को खाने से बचें। आपको बता दे कि कुछ ऐसी चीजें होती है जिनको एक साथ खाने से हमारे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने की बजाय हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम इसी संबंध में इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि आपको अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।
हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए अंडे का सेवन काफी लाभकारी होता है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन, एमीनो एसिड, फास्फोरस, आयरन, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होने की वजह से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कुछ लोग तो अंडे को हर रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं, और अंडे से होने वाले लाभ का फायदा उठाते है।
Also Read: मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
तो चलिए आज के हमारे टॉपिक की ओर आगे बढ़ते है और जानते है कि अंडा खाने के बाद हमें किन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दूध – कुछ लोगों को खाना खाने के बाद दूध पीना आदत होती है। लेकिन हम आपको बता दे कि अंडा खाने के तुरंत बाद दूध पीना खतरनाक होता है क्योंकि दोनों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जिससे हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है इसलिए अंडा खाने के बाद दूध का सेवन ना करें।
चाय – कुछ लोगों खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है, यदि आपने खाने में अंडा खाया है तो खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें। अंडा खाने के बाद चाय का पानी नुकसानदायक होता है क्योंकि चाय में कैफीन होने की वजह से हमारी पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
मछली – यदि आपने अंडा खाया है तो उसके बाद मछली खाने से बचें, क्योंकि अंडा और मछली दोनों की तासीर गर्म होने की वजह से ये स्किन संबंधित समस्याएं जैसे कील, सफेद दाग, स्किन एलर्जी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
नींबू – अंडा खाने के बाद नींबू का सेवन ना करें, कुछ लोगों को अंडे की सब्जी में नींबू डालकर खाना अच्छा लगता है। यदि अंडे के साथ या बाद में नींबू का सेवन किया जाए तो इन दोनों का कॉन्बिनेशन हमारे शरीर में जाकर ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिससे हार्ड अटैक का खतरा हो सकता है। इसलिए अंडा खाने के बाद आपको नींबू का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
केला – अंडा खाने के बाद केला खाने से परहेज करना चाहिए, अंडे और केले को बाद या साथ में खाया जाए तो हमें पेट संबंधी समस्याएं जैसे गैस बनना और आंतों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ये दोनों हैवी फ़ूड है, जिसे हमारे शरीर को पचने में अधिक समय लगता है, इसलिए इन दोनों का एक साथ सेवन ना करें, बल्कि कुछ अंतराल पर ही इनका सेवन करें।
पनीर – अंडा और पनीर दोनों ही हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। अंडा और पनीर दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। लेकिन अंडा खाने के तुरंत बाद पनीर खाया जाए तो प्रोटीन की मात्रा हमारे शरीर में अधिक हो जाने से इसे पचाना हमारे पेट के लिए आसान नहीं होता है। जिससे हमें पेट सम्बंधित कई समस्याएं हो सकती है।
खट्टी चीजें – अंडा खाने के तुरंत बाद या अंडे के साथ खट्टी चीजों को खाया जाए तो हार्ट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जितना हो सके अंडा खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन ना करें।
यदि आप भी अंडे खाते हैं तो कृपया इन चीजों का अवश्य ध्यान रखें, अन्यथा आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हमें उम्मीद है ऊपर बताई गयी जानकारी अआप्को अच्छी लगी होगी और आप जान पाए होंगे कि आपको अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद् !
Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए