
बवासीर में मछली खाना चाहिए या नहीं – जाने क्या कहते है डॉक्टर
- admin
- 0
- Posted on
बवासीर में मछली खाना चाहिए या नहीं: बवासीर के मरीजों द्वारा अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि क्या हमें बवासीर में मछली खाना चाहिए या नहीं, तो आज की इस पोस्ट में इसी विषय पर चर्चा करेंगे।
बवासीर तकलीफदेह बीमारियों में से एक है, अगर इसका समय के रहते इलाज न कराया जाए तो यह बड़ी गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है। बहुत से लोग इसे शर्म और डर की वजह से नजरंदाज कर देते है। डर और शर्म के कारण आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। यदि आपको बवासीर से संबंधित कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेना चाहिए।
बवासीर में मछली खाना चाहिए या नहीं
तो चलिए अब आगे बढ़ते है और आज के हमारे विषय के बारे में जानते है कि यदि आप बवासीर के मरीज है तो क्या आपको मछली का सेवन करना चाहिए या नहीं। यदि आप इसका सेवन करते है तो इससे आपको कोई नुकसान या किसी प्रकार की तकलीफ का सामना तो नहीं करना पड़ेगा। तो यह जानने के लिए आगे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े, जिससे यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो आपको इस सवाल का उत्तर प्राप्त हो सके।
वैसे तो मछली हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। मछली के सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होते है, और इसका सेवन हमारे शरीर को कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। परंतु कुछ बीमारी ऐसी है जिसमें मछली का सेवन घातक सिद्ध हो सकता है। उन बीमारियों में से एक बवासीर भी है।
Also Read: बवासीर में अंडा खाना चाहिए या नहीं
आपको बता दे कि मछली की तासीर गर्म होती है, जो बवासीर के दौरान रोगियों के पेट में गैस, जलन और दर्द की परेशानी पैदा कर सकती है, जिससे बवासीर के मरीजों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा मांस या मछली एक भारी भोजन है, जिसे आपके शरीर को पचाने में भी परेशानी होती है।
इसके सेवन से बवासीर के मरीज के लिए तकलीफ बढ़ सकती है, मल त्याग के दौरान उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। मछलियों के शरीर में मौजूद अंडा व कोलेस्ट्रोल की अधिक मात्रा सुजन का कारण हो सकती है। मछली हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ छोड़ती है जो हमारे शरीर में जमा हो जाते हैं और मोटापा बढा़ते है जो बवासीर में परेशानी का कारण बनता है इसलिए बवासीर के मरीजों को मछली, अंडा जैसी मांसाहारी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
साथ ही अपना खान-पान भी डाक्टर की सलाह के अनुसार ही रखें। यदि हमारा दैनिक आहार पोषक तत्वों से भरपूर होता है तो हमारा शरीर भी स्वस्थ व दुरुस्त होगा। बवासीर की बीमारी के दौरान ऐसा भोजन ले, जिसे आपका शरीर आसानी से पचा सके और आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करे। यदि हमारे शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहेगा और अच्छे से काम करेगा तो हमारे शरीर की रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता विकसित होगी।
अंत में हम आपको यही कहना चाहते है कि अंडा या मछली जैसे मांसाहारी भोजन का सेवन ना करे, और बवासीर के दौरान तली हुई चीजे भी अधिक न खाये। इसके अलावा धूम्रपान और शराब का बिलकुल भी सेवन न करे। अगर आप इन सभी चीजों का ध्यान रखते है और अपने शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन देते है तो आप जल्द ही इस बीमारी से बाहर आ सकते है।
Also Read: बवासीर में चाय पीनी चाहिए या नहीं