चर्म रोग में क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
आज के समय में लोग किसी न किसी समस्या से पीड़ित है। हमारा गलत खान-पान और अस्वस्थ रहन-सहन चर्म रोग जैसी कई समस्याओं का कारण बन चूका है। हमारी त्वचा कारणवश या संक्रमण के चलते प्रभावित हो जाती है जिसे हम चर्म रोग या त्वचा विकार के नाम से भी जानते हैं। चर्म रोग सामान्यतः किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। चर्म रोग त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण होता है।
त्वचा पर सफेद रंग के दाग, स्किन पर खुरदुरापन होना, त्वचा से पतली चमड़ी निकलना यानी कि स्कीन का छिलना, फोड़े, खाज या खुजली के सभी चर्म रोग के लक्षण होते हैं। सफेद दाग भी चर्म रोग है परंतु सफेद दाग की समस्या आनुवंशिक भी हो सकते है। अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति को है तो आपको भी हो सकते है। चर्म रोग का सही समय पर उपचार नहीं कराने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है।
अज्ञानता के कारण चर्म रोग से पीड़ित व्यक्ति कुछ ऐसी चीजों को खा लेते हैं जिससे आपका चर्म रोग कम होने के बजाय और अधिक फेल जाता है। चर्म रोग में आपको इलाज के साथ-साथ अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। चर्म रोग की समस्या से पीड़ित लोगों द्वारा अक्सर यह प्रश्न पुछा जाता है कि चर्म रोग में क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पुरा पढ़ें, आपके सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट के अंत तक मिल जायेंगे ।
Also Read: सफेद दाग में क्या नहीं खाना चाहिए
चर्म रोग में क्या नहीं खाना चाहिए
आपको ऐसी चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना है तो कि आपके लिए परेशानी का कारण बने। आइये जानते है आपको कौन सी चीजें नहीं खाना है।
- चर्म रोग के दौरान आपको मलाई, मक्खन आदि खाने से परहेज करना चाहिए।
- चर्म रोग में चाय और काफी का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।
- चर्म रोग वाले व्यक्ति को काजु और बादाम आदि भी नहीं खाना चाहिए।
- बहुत से लोगों को आम ज्यादा पसंद होता है परंतु चर्म रोग वाले व्यक्ति को आम नहीं खाना चाहिए।
- आपको चर्म रोग में अधिक मिर्च, मसाले और मांसाहारी भोजन नहीं करना है, ऐसी चीजें आपके चर्म रोग को बढ़ा सकती है।
- मैदे से बनी चीजें, इसके अलावा ज्यादा जंक फूड या चिप्स आदि चर्म रोग में ना खाएं।
- अजवाइन और इसके अलावा ज्यादा मात्रा में नमक का भी सेवन ना करें।
इस तरह आपको चर्म रोग में खान पान को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। और इस पोस्ट में बताई गई चीजों से दूरी बनाए। चर्म रोग होने पर उसे अनदेखा ना करें। और सही समय पर इसका उपचार कराएं। हमारी छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन जाती है ऐसी गलती न करें।
Also Read: फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए