
चिकन खाने के बाद चाय पी सकते हैं या नहीं – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
अक्सर कई लोगों का यह प्रश्न रहता है कि चिकन खाने के बाद चाय पी सकते हैं या नहीं? आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, इसलिए अंत तक इस पोस्ट में हमारे साथ बने रहे।
चाय की बात की जाए तो हमारे देश में दिन की शुरुआत चाय से ही की जाती है। कुछ लोग चाय पीने से इतने आदी होते हैं कि चाय के बिना उनके दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। चाय किसी एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं है, क्योंकि इसे पीते ही शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आ जाती है। दिन भर की थकान के बाद अगर कोई इंसान चाय पीटा है तो उसके शरीर की थकावट दूर हो जाती है। साथ ही सिरदर्द होने पर चाय पीने से हमें बहुत राहत मिलती है। सर्दियों के मौसम के में तो चाय हर किसी के लिए बहुत जरुरी हो जाती है।
चिकन खाने के बाद चाय पी सकते हैं या नहीं
किन्तु जहाँ चाय के इतने फायदे है वहाँ इसके नुकसान भी बहुत है। क्योंकि चाय में कैफीन पाया जाता है, जिससे अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर खाली पेट चाय पी जाए तो इससे सारा दिन शरीर में थकावट बनी रहती है और साथ ही सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर में गैस और एसीडिटी की समस्या भी हो सकती है।
कई लोग ऐसे भी होते है जो खाना खाने के बाद चाय पीने के आदी होते हैं। उनकी इस आदत का सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। इससे उनका खाना अच्छे से नहीं पच पाता है और उन्हें पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर नियमित खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है।
Also Read: अंडा खाने के बाद चाय पीना चाहिए कि नहीं
इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी प्रश्न था कि क्या हम चिकन खाने के बाद चाय पी सकते हैं या नहीं। तो हम उनको यही कहना चाहते है कि चिकन में भरी मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे शरीर को पचाने में अधिक समय और अधिक मेहनत लगती है। यदि आप चिकन खाने के बाद चाय पी लेते है तो इससे आपके शरीर को पाचन के दौरान अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं चाय में मौजूद टैनिन पदार्थ चिकन से मिलने वाले प्रोटीन और आयरन को भी अवशोषित कर लेता है, जिससे आपके शरीर को प्रोटीन और आयरन का इतना अधिक लाभ नहीं मिल पाता है।
इसीलिए यदि आप चाहते है कि आपने जो खाया है वो अच्छे से पच जाए है, आपके शरीर को उसे पचाने में भी संघर्ष ना करना पड़े और आपने जो भी खाया है उसका शरीर को लाभ मिले। तो आपको कुछ भी खाने के तुरंत बाद नहीं पीनी चाहिए और भरी आहार जैसे चिकन, मटन या अंडा खाने के बाद तो बिलकुल भी नहीं। अगर आप चाय पीना ही चाहते है तो कृपया कुछ घंटों के अंतराल के बाद ही चाय का सेवन करें।
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा इस पोस्ट में साझा की गयी जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी और आप यह समझ पाए होंगे कि आपको चाय का सेवन कब करना चाहिए व कब नहीं करना चाहिए। अगर आप थोड़ा जागरूक होकर कुछ भी खाते या पीते है तो आपका शरीर खुद भी बता देता है कि क्या उसके लिए अच्छा है और क्या नहीं, जिससे आप आसनी से निर्णय ले पाते है कि क्या आपको ग्रहण करना चाहिए और क्या नहीं।
Also Read: दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान