आज इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए और साथ ही आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आज के समय में तनाव व गलत खान-पान की आदतों के चलते कई लोग फैटी लीवर जैसी बिमारियों के शिकार होते जा रहे हैं। लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है लीवर प्रोटीन निर्माण, फैट कम करने, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित, शरीर को संक्रमण से लड़ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फैटी लीवर यानी कि लीवर में अतिरिक्त फैट का जमा होना। लिवर में फैट बढ़ने से लिवर फेलियर या लिवर सिरोसिस भी हो सकता है।
फैटी लीवर की समस्या कई कारण हो सकती हैं जैसे
- अत्यधिक वजन बढ़ना
- गलत खानपान
- अत्यधिक शराब के सेवन
- अत्यधिक दवाइयों का सेवन
- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल की वजह से
- अनुवांशिक कारण
अनुचित खान-पान की वजह से लीवर में विषैले तत्व जमा हो जाते हैं जिससे लीवर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इस बीमारी में व्यक्ति को डॉक्टर के इलाज के साथ साथ अपने खान पान में भी सुधार करना होता है।
यदि आप भी फैटी लीवर की समस्या से परेशान हैं। तो आपको यह पता होना चाहिए कि फैटी लीवर में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। तो आइये इस पोस्ट के माध्यम से जानते कि फैटी लिवर में आपको क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए
कभी भी फैटी लीवर की समस्या के दौरान ऐसी चीजों का सेवन ना करें जो कि आपके लिए फैटी लीवर में परेशानी का कारण बने। आइए जानते हैं कौन सी चीजें फैटी लीवर में नहीं खाना चाहिए ।
- फैटी लीवर में लोगों को चीनी युक्त चीजें जैसे आइसक्रीम, मिठाई, गुलाब जामुन और चीनी युक्त पेय पदार्थ सोडा, फलों के जुस और अन्य पेय पदार्थ जिनमें चीनी का इस्तेमाल किया जाता है उनको नहीं खाना चाहिए।
- फास्ट फूड यानी कि पास्ता आदि का सेवन फैटी लीवर में नुकसानदायक होता है, इसलिए फैटी लीवर के मरीज को यह नहीं खाना चाहिए।
- अत्यधिक नमक युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें।
- फैटी लिवर में प्रोसेस्ड फूड वाइट ब्रेड, वाइट राइस व रिफाइंड चीजों का सेवन करना नुकसानदायक होता है।
- जंक फूड में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होने से ये फैटी लीवर वाले व्यक्ति के लिए हानिकारक होते हैं।
- रेड मीट फैटी लीवर वाले व्यक्ति को नहीं खाना चाहिए क्योंकि रेड मीट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है।
- जिन लोगों को फैटी लीवर की समस्या है उनको शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
ये सारी चीजें फैटी लीवर के मरीज को नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये चीजें फैटी लीवर को कम करने के बजाय बढ़ाते हैं। इसलिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान दे और ऐसे चीज़ें बिकुल न खाए, जो आपकी लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बने।
Also Read: लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए