
फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
इस पोस्ट में आपको बताया गया है कि फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन चीजों से आपको फंगल इन्फेक्शन के दौरान परहेज करना चाहिए।

फंगल इंफेक्शन होना एक आम समस्या है फंगल इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है। जब व्यक्ति फंगस बैक्टीरिया के संपर्क में आता है तब उस व्यक्ति को फंगल इंफेक्शन होता है। यदि व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तो फंगल इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। फंगल इन्फेक्शन में हमारे शरीर की किसी भी हिस्से की स्कीन पर खुजली, दाद, लाल रैशे हो जाते है। परंतु इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। फंगल इंफेक्शन के दौरान इलाज के साथ हमारा आहार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए फंगल इंफेक्शन के दौरान खान-पान को लेकर बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। फंगल इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इस बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में जानकारी देंगे।
Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए
फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
फंगल इंफेक्शन के दौरान कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो फंगल इंफेक्शन को बढ़ाते हैं आइए जानते हैं कौन से खाद्य पदार्थ फंगल इंफेक्शन में नहीं खाने चाहिए।
- फंगल इंफेक्शन में व्यक्ति को मुंगफली और पिस्ता खाने से संक्रमण होने का ज्यादा खतरा रहता है इसलिए फंगल इंफेक्शन में इन्हें खाने से बचें।
- दुध, दही, मक्खन, पनीर यानी कि दुध से बनी चीजों का सेवन ना करें। क्योंकि ये चीजें फंगल इंफेक्शन को बढ़ा सकती है।
- चीनी युक्त चीजें मिठाई जलेबी, गुलाब जामुन और अन्य चीजें जो कि चीनी से बनी हो और साथ ही फलों में प्राकृतिक शुगर होने की वजह से फंगल इंफेक्शन फैलने का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए जिनमें प्राकृतिक शुगर अध्क हो ऐसे फलों को कम खाएं।
- अधिकतर लोग खाने की चीजों को फ्रिज में रखकर ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करते हैं जिनको खाने से एलर्जिक रिएक्शन और फूड प्वाइजनिंग होती है। जिससे बासी चीजें खाने से भी फंगल इनफेक्शन ज्यादा फैल सकता है यदि आपको फंगल इंफेक्शन है तो आप इस दौरान बासी चीजें ना खाएं।
- कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें जैसे कि सफेद चावल या वो चीजे जिनमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है, उन्हें फंक्शन इंफेक्शन में खाने से बचें।
- फंगल इंफेक्शन के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और अन्य प्रोसेस्ड ड्रिंक्स पीने से बचें।
- चाय और कॉफी में मौजूद निकोटिन फंगल इनफेक्शन को बढ़ाता है इसलिए फंगल इंफेक्शन के दौरान चाय और कॉफी पीने से बचें।
- फंगल इंफेक्शन में ब्रेड और केक भी नहीं खाना चाहिए।
- फंगल इंफेक्शन के दौरान नट्स और सूखे बीज खाने इनमें मौजूद तत्वों से बैक्टीरिया का विकास होता है इसलिए फंगल इंफेक्शन में इन चीजों का भी सेवन ना करे।
- इसके अलावा फंगल इंफेक्शन के दौरान एप्पल साइडर सिरका, व्हाइट सिरका, चावल सिरका का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
- टोमैटो सॉस, सोया सॉस, अचार आदि चीजों को फंगल इंफेक्शन में खाने से परहेज करें।
- शराब, व्हिस्की, बीयर, वाइन जैसी चीजों को फंगल इंफेक्शन में ना पीए।
इस पोस्ट में हमने बताया की आपको फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन चीजों से परहेज करना चाहिए। फंगल इंफेक्शन के दौरान ऐसी चीजों से दूरी बनाकर जिनको खाने से फंगल इंफेक्शन बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।
Also Read: यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए