
हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं: इस पोस्ट में हम हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के द्वारा पूछे गए प्रश्न पर चर्चा करेंगे, और बताएँगे कि हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं, अगर आप भी यह जानना चाहते है, तो यह पोस्ट पढ़ सकते है।
हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं
आज के समय में गलत लाइफस्टाइल व तनाव भरी जिंदगी के चलते लोगों को हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या का शिकार होना पड़ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज उम्रदराज के लोगों के साथ-साथ युवाओं में भी देखने को मिल रही है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को दवाईयों के साथ ही अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप क्या खाते है यह आपके स्वास्थ के लिए बहुत मायने रखता है, कुछ भी खाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि ये आपके स्वास्थ को फायदा पहुंचाने वाला है या नुकसान। आज हम यह पोस्ट में हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को यह बताने के लिए लिख रहे है कि हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं, यह आपके स्वास्थ के लिए फायदेमंद है या नहीं, हम इसी पर चर्चा करेंगे।
Also Read: हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए
फल हमारे शरीर को स्वस्थ, फीट और एनर्जी प्रदान करते है, उन्हीं में से एक है सेब का फल। जो व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार है उनके मन में भी यह प्रश्न रहता है या अधिकांश लोगो के द्वारा हमसे यह प्रश्न भी किया गया है कि हमें हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं। आपके इस प्रश्न का जवाब हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं।
सेब में पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाने की वजह से यह पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखता है। सेब में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि कैंसर, मधुमेह, पार्किंसन डिजीज और अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारियों में भी राहत दिलाने में सहायक होता है। सेब एनर्जी का भी एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए लोग वर्क आउट करने से पहले सेब का सेवन भी करते हैं। सेब के सेवन से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
सेब हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ज्यादा कोलेस्ट्रोल की वजह से भी व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाता है इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित व्यक्ति सेब का सेवन करके काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। सेब में पोटेशियम, मिनरल्स और फ्लेवोनाइड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि ब्लड प्रेशर पर दबाव डालकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है।
इसके अलावा हमारी किडनी में से अधिक मात्रा में सोडियम क्लोराइड रिलीज होता है और सेब में मौजूद पोटैशियम हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को सीमित बनाये रखता है, जिससे हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ डायबिटीज में भी सेब खाना कारगर होता है।
यदि आप अपनी नियमित दिनचर्या में सेब को शामिल करते है तो आपको हार्ट से संबंधित किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान के साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर जैसी कोई दिक्कत नहीं होगी और नियमित सेब खाने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा।
तो हमें आशा है कि आपको आपके सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे और आपको यह स्पष्ट हो गया होगा कि हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं। यदि आपके मन में अभी भी कोई संदेह या सवाल है तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते है, हम जल्द ही आपके प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।
Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए