
क्या खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे कि क्या खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए और इससे क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है। परंतु आपको यह जानने के लिए इस पोस्ट पर अंत तक पढ़ना होगा।
दूध हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी लाभकारी होता है। दुध में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं।लोग सेहतमंद रहने के लिए दूध पीते हैं परंतु ये नहीं जानते हैं और दुध पीते वक्त कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जो दुध शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कि खाने के बाद दूध पीने से सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए हम इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं वो कौन सी चीजें है जो व्यक्ति को खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।
क्या खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए
- कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें खाने के बाद दूध पीना नुकसानदायक होता है। अगर आपने खाने में दही आचार, नींबू, अंगूर, संतरा, कच्चा आम, आंवला, इमली, चूरन जैसी चीजों को खाया है तो वह फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो ऐसी स्थिति में आपको दुध नही पीना चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में व्यक्ति को दूध पीने से उल्टी हो सकती है और पाचन भी गड़बड़ा जाता है।
- कुछ लोगों की अक्सर आदत होती है कि सुबह का नाश्ते करने के बाद दूध पीने की। नमकीन कचोरी, ब्रेड,बटर, स्नैक्स जैसी चीजें खाने के बाद दूध पीने से दाद-खाज, खुजली, एक्जिमा, सोरायसिस जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- यदि आपने खाने की चीजों में पर्याप्त, बैंगन और मूली को शामिल किया है तो आप तुरंत बाद दूध ना पिये। यदि आप फिर भी दुध पीते हैं तो आपको स्किन संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- नारियल पानी पीने के बाद दूध पीने से पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
- दही खाने के बाद दूध पीना नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि इन दोनों चीजों के काम्बिनेशन से गैस, एसीडिटी, उल्टी हो सकती है।
- नानवेज यानी कि मछली, मटन, चिकन जैसे चीजों के साथ या बाद दूध पीने से स्किन पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- उड़द की दाल खाने के बाद दूध पीने से गैस, एसीडिटी और मितली की समस्या होती है जिससे हाजमा खराब हो जाता है।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना कि क्या खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए ? अगर आपको खाना खाने के बाद दूध पीना है तो आपको एक दो घंटे के अंतराल में पीना चाहिए।
Also Read: दूध की चाय पीने के फायदे और नुकसान