कुछ लोगों का यह प्रश्न था कि लिकोरिया की समस्या के दौरान उन्हें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और लिकोरिया में क्या नहीं खाना चाहिए ? इस पोस्ट में हम उनके इसी प्रश्न का उत्तर देने वाले है।
लिकोरिया भी उन्हीं रोगों में से एक है जो हमारी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से होती है। हमारे जीवन में जितनी भी बिमारियां होती है उनमें से ज्यादातर बिमारियां हमारे खान-पान पर निर्भर करती है। हम अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से हमारी दिनचर्या गड़बड़ा जाती है, जिससे कई बिमारियां हमें घेर लेती है।
लिकोरिया की समस्या होना आम बात है लिकोरिया को सामान्यतः सफेद पानी व श्वेत प्रदर कहा जाता है। लिकोरिया कई लोग ल्यूकोरिया भी कहते हैं। लिकोरिया महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती है परंतु लिकोरिया की समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। लिकोरिया के कारण हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने से कई शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है। लिकोरिया के कारण कमर में दर्द, हाथ पैरों में दर्द, चिड़चिड़ापन, पिंडलियों में दर्द होता है। लिकोरिया की समस्या होने पर बहुत सी महिलाए उसे नजरअंदाज कर देती है परंतु लिकोरिया का सही समय पर इलाज ना कराया जाए तो महिलाओं को इसकेे कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह ऐसी समस्या है जिसमें इलाज के साथ-साथ अपने आहार पर भी ध्यान रखना होता है। अगर आप भी लिकोरिया की समस्या से परेशान हैं और जानना चाहते है कि आपको लिकोरिया में क्या नहीं खाना चाहिए ? तो यह जानने के लिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें, ताकि आपको पता चल सके कि लिकोरिया के दौरान आपको किन चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए ?
लिकोरिया में क्या नहीं खाना चाहिए
अगर आपको लिकोरिया की समस्या है तो आपको इस चीजों से परहेज करे, जो हम आपको अभी बताने जा रहे हैं।
- लिकोरिया के दौरान तला-भुना, मसालेदार चीजें, भारी भोजन, खट्टा चीजें खाने से यह समस्या ज्यादा होती है इसलिए लिकोरिया में ऐसी चीजें खाने से बचें।
- लिकोरिया में अधिक चीनी युक्त चीज़े, बाहर का खाना, अंडा, मछली, ब्रेड, खमीर आदि ये चीजें परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए इनके सेवन से भी परहेज करें।
- मैदे से बनी चीजें समोसा, कचोरी, पकोड़े, काला चना, प्याज, बैंगन जैसी चीजों को लिकोरिया की समस्या होने पर नहीं खाना चाहिए।
- अचार, फास्ट फूड, लहसुन, सिरका ये चीज़े लिकोरिया की समस्या के दौरान ना खाएं।
- लिकोरिया के दौरान आपको चाय, काफी, शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अंत में इस पोस्ट को पढ़कर आपको पता चल ही गया होगा कि लिकोरिया के दौरान आपको किन किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस पोस्ट में बताई चीजें ना खाएं, क्योंकि ये लिकोरिया की समस्या को बढ़ाती है। बल्कि ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपके लिकोरिया की प्रोब्लम को कम करें।
Also Read: यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए