मछली-खाने-के-बाद-क्या-नहीं-खाना-चाहिए (1)

मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U

जो लोग जानना चाहते है कि मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, तो यह पोस्ट आपके लिए है, जिसमें हम आपको बताएँगे कि आपको मछली खाने के बाद किन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मछली-खाने-के-बाद-क्या-नहीं-खाना-चाहिए (2)

मछली में कई प्रकार के विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। इसके सेवन से हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है क्योंकि इसमें फैटी एसिड पाया जाता है। मछली में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी, विटामिन-डी, आयोडीन जैसेेे कई पोषक तत्व होतेे हैं। मछली का सेवन करनेेेे से बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

दरअसल मछली कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, मछली में प्रोटीन उच्च गुणवत्ता में पाया जाता है। मछली में हल्दी फैट पाया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य केे लिए लाभदायक माना जाता है। मछली खाने से फायदे तो कई है और इससे हमारी कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन कुछ चीजें हैं जो मछली खाने के बाद या उसके तुरंत पहले खाने से यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए

मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

तो आइये जानते है कि ऐसी कौन सी चीजे है जिनका सेवन हमें मछली खाने के पहले या मछली खाने के बाद नहीं करना चाहिए। अगर आप मछली खाने के शौक़ीन हैं तो आपको भी यह बातें पता होनी चाहिए।

  • दूध: मछली और दूध दोनों की हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं। लेकिन मछली खाने के बाद दूध पीना अच्छा नहीं होता है क्योंकि मछली खाने के बाद दूध पीने से सफेद दाग होने की संभावना हो सकती है और मछली के बाद दूध पीने से फ़ूड पोइज़निंग जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए कृपया मछली खाने के बाद या मछली खाने से पहले भी दूध का सेवन न करें।
  • दही: मछली खाने के बाद दही खाना खतरनाक हो सकता है। बहुत से लोग मछली की ग्रेवी के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं। मछली और दही की तासीर अलग-अलग होने की वजह से मछली और दही का कंबीनेशन हमारे पेट में जाकर स्किन एलर्जी और पेट संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसलिए दही को न तो अलग से और न ही मछली से बने पदार्थों के साथ खाना चाहिए।
  • चाय और कॉफी: कुछ लोगों को खाने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। अगर आप मछली खाते हैं मछली खाने के बाद आपको चाय कॉफी का सेवन कभी भी गलती से भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि चाय और कॉफी बनाने के लिए दुध का इस्तेमाल किया जाता है। मछली के बाद दूध से बने पदार्थ पीने से स्किन पर सफेद धब्बे होने की समस्या हो सकती है।
  • आइसक्रीम और मिठाई: कुछ लोगों को आदत होती है खाने के बाद मीठा खाने की। ऐसे लोगो को हम बता दे कि मछली के साथ या बाद में आइसक्रीम और मिठाई खाने से स्किन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए मछली खाने के बाद आइसक्रीम और मिठाई का सेवन बिलकुल ना करें।
  • पनीर: मछली खाने के बाद या साथ में पनीर का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए मछली खाने के बाद पनीर से परहेज करें।
  • खट्टी चीजें: मछली खाने के बाद खट्टी चीजें खाने से हमारी सेहत को बिगाड़ सकता है। मछली खाने के बाद खट्टी चीजें खाने से खट्टी डकारे, एसिडिटी और स्किन एलर्जी जैसी परेशानियाँ हो सकती है, इसलिए मछली खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन ना ही करें।

इस पोस्ट में बताई गई चीजों का मछली खाने के बाद सेवन करने से बचें। अगर आपको कुछ खाना है तो आप कुछ घंटे के अंतराल के बाद ही खाए, उससे पहले ना खाएं। अन्यथा यह इनका आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Also Read: अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *