
पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
कुछ लोगो का प्रश्न था कि पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके इसी प्रश्न का उत्तर देने वाले है।
पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण की कई बिमारियों को दूर करता है। पपीता हर सीजन में पाए जाने वाला फल है और साथ ही यह कम कैलोरी वाले फलों में शामिल है। पपीता पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ वजन को भी कम करता है। पपीते का सेवन आंखों के लिए चमत्कारी माना जाता है। इसके अलावा पपीते का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अक्सर लोगों के द्वारा पूछा जाता है कि पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए। तो आज हम आपके इस प्रश्न का जवाब इस पोस्ट के द्वारा देंगे।
पपीता विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, फोलेट, कैरोटीन, कापर का अच्छा स्त्रोत होता है। पपीता में विटामिन ए और विटामिन सी होने की वजह से शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो तो पपीते का सेवन करने से फायदा मिलता है।
Also Read: केला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
वैसे पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके साथ पपीता का सेवन भी करना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ का नुकसान पहुँच सकता है।
दही: पपीता खाने के बाद दही नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पपीता की तासीर गर्म होती है जबकि दही तासीर में ठंडा होता है दोनों की तासीर अलग-अलग होने के वजह से ये हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होते है। पपीता खाने के बाद दही खाया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप दही खाना ही चाहते है तो पपीता खाने के 1 घंटे बाद आप दही खा सकते हैं।
नींबू: वैसे तो पपीता और नींबू दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं।यदि पपीता और नींबू को साथ या नींबू को पपीता खाने के बाद खाया जाए तो एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए कभी भी पपीता खाने के बाद में नींबू का सेवन ना करें।
संतरा: पपीता और संतरा दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। परंतु पपीता के बाद संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनके सेवन से पेट संबंधी समस्या होने के संभावना बढ़ जाती हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसके अलावा आपको पपीता खाने के बाद टमाटर, कीवी, मौसमी आदि चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए, ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते है। इनके एक साथ सेवन आपको पेट में गैस संबंधी समस्या हो सकती हैं।
तो आपको यह पोस्ट पढ़कर पता चल गया होगा कि आपको पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए। उम्मीद है आपके लिए यह उपयोगी लगी होगी, और आप ऊपर बताई गयी चीजों का पपीता खाने के बाद सेवन नहीं करेंगे।
Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए