पीरियड-में-दही-खाना-चाहिए-या-नहीं

पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं – Good Health Tips 4U

पीरियड के दौरान महिलाओं को अपने खानपान को लेकर विशेष ध्यान देना पड़ता है। तो आज इसी सम्बन्ध में जानकारी लेकर आये है कि महिलाओं को पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं।

पीरियड-में-दही-खाना-चाहिए-या-नहीं

पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं

शरीर का स्वस्थ रहना हमारे दैनिक खानपान पर निर्भर करता है। पोषक तत्वों से युक्त भोजन हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है, खासकर महिलों के लिए और भी ज्यादा जरुरी होता है। क्योंकि महिलों के मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान काफी दर्द और शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलों को तो खासकर अपने आहार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। परंतु आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम पोषक तत्वो से युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल नहीं कर पाते हैं। और कई बार जानकारी न होने की वजह से गलत चीज़ों का भी सेवन कर लेते है, जिसका असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है।

आज हम इसी सम्बन्ध में आपके साथ इस पोस्ट में जानकारी साझा करने जा रहे है। जिसमें हम आपको बताएँगे कि महिलाओं को पीरियड के दौरान दही का सेवन करना चाहिए या नहीं। इसलिए अगर आप यह जानने की इच्छुक है तो हमारे साथ इस पोस्ट में बने रहिये, हम विस्तार से इस पोस्ट में आपको इस बारे में बताएँगे।

महिलाओं व लड़कियों में पीरियड्स होना आम बात है परंतु पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। अगर अज्ञानवश वे ऐसी कुछ चीज़े खा लेती है जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती, तो पीरियड्स के दौरान उनके लिए तकलीफ और बढ़ जाती है। इसलिए महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कुछ भी खाने से पहले सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कई बार महिलाएं जानकारी न होने की वजह से या अज्ञानवश कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेती है जिससे उन्हें पीरियड्स के दौरान ज्यादा दिक्कत होती है इसलिए पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाएं खान पान को लेकर सोच में पड़ जाती है कि उनके लिए ऐसी स्थिति में क्या खाना सही है। खान पान में दही की बात करें तो महिलाओं के मन में अक्सर दही खाने को लेकर सवाल रहता है कि क्या उन्हें पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं ?

हम आपको बता दे कि दही को कैल्शियम व प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शक्ति प्रदान करता है, साथ ही दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण पाचन को बेहतर करने का काम करता हैं। अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान दही का सेवन करती है, तो इससे उनको कोई नुकसान नहीं होता। बल्कि दही में पाये जाने वाला कैल्शियम पीरियड्स के दौरान चिंता और तनाव कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह पीरियड्स के दौरान मांशपेशियों में होने वाले दर्द और ऐंठन को भी कम करता है।

इसके अलावा दही हमारी आंत में मौजूद पाचन में सहायक बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है और पाचन से संबंधित समस्या को दूर करने में सहायता करता है। इसलिए अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान दही खाना चाहे तो खा सकती है, इससे उनको कोई नुकसान नहीं होगा। पीरियड्स के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए महिलाएं चाहे तो दही को लस्सी या तो स्मुदी या छाछ के रुप में भी सेवन कर सकती हैं।

हम उम्मीद करते है कि इस पोस्ट में साझा की गयी जानकारी से आप समझ पायी होंगी कि आपको पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं। अंत में हम आपसे यह भी कहना चाहेंगे कि पीरियड्स के दौरान आपको कुछ भी खाने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटा लेना चाहिए, ताकि पीरियड्स के दौरान आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Also Read: महिलाओं में थायराइड के साइड इफेक्ट

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *