
प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
इस पोस्ट में बताया गया है कि गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं और किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी की अवधि बेहद खास होती है प्रेग्नेंसी का समय महिलाओं के लिए नाजुक होता है। प्रत्येक महिला का प्रेग्नेंसी को लेकर एक सपना होता है। प्रेग्नेंसी के दौर में बच्चे का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में प्रेगनेंसी में महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि माँ और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहें। प्रेग्नेंसी में आप कितना खाती है ये निर्भर नही करता है परंतु आप क्या खाती ये महत्वपूर्ण होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खासकर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
महिलाओं के शरीर को प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और साथ ही महिलाओं को ऐसे में अपने खान-पान को लेकर विशेष ध्यान देना होता है। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान खान-पान को लेकर कोई जानकारी नहीं होती है, अगर गलती से कुछ गलत खा लिया जाए तो उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। तो आइये आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताते कि प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? यह जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए
- सेब, अनार, चुकंदर, चीकू, नाशपाती, बेरीज, अमरुद इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर व दुसरे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। खून में आयरन की कमी को भी दुर करते हैं। ये फल गर्भावस्था में खाना काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही शरीर को एनर्जी भी देते है। परंतु किसी भी फल को खाने से पहले अच्छी तरह धोकर ही खाएं।
- गर्भावस्था के दौरान ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, किशमिश आदि को भी एक निश्चित मात्रा में अवश्य खाना चाहिए।
- साबुत अनाज में फाइबर, आयरन और विटामिन बी पाया जाता है, प्रेग्नेंसी में साबुत अनाज जैसे ओट्स, चोकर, दलिया खाना बहुत लाभदायक होता है।
- विटामिन B6 युक्त चीजें जैसे ब्राउन राइस, खजुर, केला, हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, लोकी, तोरी आदि खाना लाभदायक होता है। आपको बता दे कि हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, फाइबर, विटामिंस और फोलेट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियां खाना लाभदायक होता है।
- दुध कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है दुध से बने पदार्थ पनीर, दही, छाछ, चीज प्रेग्नेंसी में सेवन करना उत्तम होता है।
- प्रेग्नेंसी में सोयाबीन, उबले हुए चने, उबला हुआ अंडा की जर्दी खाना अच्छा होता है। इनमें प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है।
- खट्टे फल संतरा, आंवला, मौसमी जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए आप गर्भावस्था के दौरान इन्हें भी खा सकते है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए फलियां और दाल आदि खाना भी प्रेग्नेंसी में अच्छा होता है।
- इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को क्या क्या नहीं खाना चाहिए, इस पर हमने एक अलग से पोस्ट लिखकर साझा की गई, जिसकी लिंक आपको यहाँ दी गयी है, आप इस लिंक पर क्लिक करके उस पोस्ट को पढ़ सकते है।
Also Read: प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए
Conclusion: इस पोस्ट के माध्यम से समझ आ ही गया होगा कि प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। प्रेगनेंसी के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ को अपने खाने में शामिल करें। इसके अलावा तनाव मुक्त रहें, अगर हो सकते तो रोजाना थोड़ा टहल ले और हल्की एक्सरसाइज करें।