
प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखना होता है, आज इस पोस्ट के माध्यम हम आपको बताएँगे कि महिलों को प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी में खानपान को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाओं के लिए पोषक तत्वों से युक्त चीजें खाने उत्तम होता है। अधिकतर महिलाओं को पता नहीं होता है कि उनके लिए प्रेगनेंसी के दौरान क्या खाना सही और क्या नहीं। अज्ञानता के कारण गर्भावस्था के दौरान महिलाएं ऐसी चीजें खा लेती है जो कि उनके लिए प्रेगनेंसी के दौरान नुकसानदायक होती है।
प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए
हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से यह बताएँगे कि आपको प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए। कुछ चीजें होती है जिनको खाने से गर्भपात हो सकता है। आइये जानते हैं वो ऐसी कौन-कौन सी चीज़े है जिनका आपको प्रेगनेंसी के दौरान सेवन नहीं करना चाहिए।
- चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है यदि प्रेगनेंसी में चाय और कॉफी का सेवन किया जाए तो यह बच्चे के हार्ट बीट पर असर डाल सकती हैं क्योंकि ये उत्तेजक का कार्य करती है और इससे गर्भ पात भी हो सकता है।
- गर्भावस्था के दौरान जंक फूड नहीं खाना चाहिए, क्योंकि जंक फूड में वसा और चीनी की मात्रा होती है जो कि महिला और बच्चे दोनों के ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
- प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे अंडे खाने से सालमोनेला संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे अंडे खाने से बचना चाहिए, यदि आपको खाना हो तो उबले हुए अंडे खाएं, वो भी बहुत कम मात्रा में।
- मछली व कच्चा मांस गर्भावस्था के दौरान नुकसानदायक होते है, इसलिए गर्भवती महिला को इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
- प्रेगनेंसी में ज्यादा मसालेदार चीजें जैसे लाल मिर्च और सौंठ खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये चीज़े गर्भ पात होने का कारण बन सकती है।
- प्रेगनेंसी में मुलेठी खाने से समय से पहले ही गर्भपात होने का खतरा रहता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान मूलेठी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- प्रेगनेंसी में तुलसी के पत्ते खाने से बचना चाहिए क्योंकि तुलसी में एस्ट्रोगोल मौजूद होता है इससे मासिक धर्म भी प्रभावित होता है जिससे मिसकेरेज हो सकता है।
- यदि गर्भावस्था के दौरान अंकुरित अनाज का सेवन किया जाता है तो नुकसानदायक होता है क्योंकि जब अनाज के अंकुरित होने के दौरान उसमें बैक्टेरिया उत्पन्न हो जाते हैं। यदि आपको अंकुरित अनाज खाना ही है तो उसे उबालकर खाएं।
- गर्भावस्था के दौरान आडु खाने से रक्त स्राव के चांस बढ़ जाते हैं क्योंकि आडु की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रेगनेंसी में आडु नहीं खाना चाहिए।
Also Read: यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ताजे फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है परंतु बिना धुले हुए फल और सब्जियां ना खाएं, क्योंकि बिना धुली हुई चीजो को खाने से संक्रमण का खतरा रहता है इसलिए सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह से धो लेना चाहिए एवं फलो को भी धोकर ही खाएं।
- गर्भावस्था में एलोवेरा जूस ना पीएं।
- गर्भावस्था के दौरान कच्चा आम या आम का अचार खाने से बचें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो गर्भ पात का कारण बन सकते है।
- गर्भवती महिलाओं को आखिरी 3 महीने अंगूर खाने से मना किया जाता है क्योंकि अंगूर में रेस्वेराट्रोल तत्वों गर्भावस्था के दौरान हार्मोन स्राव पर प्रभाव डालता है। प्रेगनेंसी के दौरान अंगूर खाने से समय से पहले ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो जाती है इसलिए प्रेगनेंसी में अंगुर ना खाएं।
- प्रेग्नेंसी के समय अनानास खाने से जल्द प्रसव की संभावना बढ़ जाती है इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को अनानास खाने के मनाही होती है।
- प्रेगनेंसी के दौरान बैगन की सब्जी खाने से भी बचें।
- कच्चा पपीता व तरबूज गर्भावस्था के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि तरबूज व आधा पका या कच्चा पपीता खाने से गर्भपात होने की संभावना ज्यादा होती है।
- गर्भावस्था के दौरान मेथी खाने से एलर्जी होने के साथ ही गर्भावस्था के दौरान रक्त स्राव का खतरा बना रहा है, जिससे गर्भपात हो सकता है।
- प्रेगनेंसी दौरान तिल भी नहीं खाना चाहिए।
- प्रेगनेंसी में फ्रिज में रखी हुई बासी चीजें खाने से बचें, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया होते हैं जो आपके होने वाले बच्चे को नुकसानदायक होते है।
- प्रेगनेंसी में सॉफ्ट चीजें खाने से भी बचना चाहिए।
- इनके अलावा पैकेज्ड फूड, आर्टिफिशियल स्वीटनर और अल्कोहल जैसी चीज़ों से दूर रहें।
इस पोस्ट के जरिए हमने बताया कि ये चीजें खाने से असमय मिसकेरेज का खतरा रहता है इसलिए ऐसी चीजों को खाने से बचें और प्रेगनेंसी की स्थिति में अपने डॉक्ट्टर की सलाह के अनुसार ही डाइट लें।
Also Read: प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं