
प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए – Prostate Mein Kya Nahi Khana Chahiye
- admin
- 0
- Posted on
आज हम प्रोस्टेट की समस्या पर बात करेंगे, इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए और कौन कौन सी चीज़ें आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है, जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए।
बढ़ती उम्र व अनियमित खान-पान के चलते लोगों को कई बिमारियों का सामना करना पड़ता है उन्हीं में से एक है प्रोस्टेट की समस्या। प्रोस्टेट एक ग्रंथि होती है जो कि पुरुषों में पाई जाती है। यह ग्रंथि व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ बढ़ने लगती हैं। प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या 60 वर्ष से अधिक की आयु वाले व्यक्ति को होती है। प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने पर युरिन मार्ग में रुकावट पैदा हो जाती है। प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से व्यक्ति को पेशाब करने में बेहद तकलीफ होती है।
प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने पर बार-बार पेशाब लगना, पेशाब का प्रवाह कमजोर होना एवं पेशाब करते समय अधिक जोर लगाना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब प्रोस्टेट ग्रंथि में सुजन आ जाती है तो इस स्थिति को प्रोस्टेटाइटिस कहा जाता है। प्रोस्टेट की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अपने खानपान को लेकर सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए।
प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए
यदि आप भी प्रोस्टेट की समस्या से पीड़ित है तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए। जिससे आपको प्रोस्टेट की समस्या के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि कौन कौन सी चीज़े है जो प्रोस्टेट के दौरान आपकी तकलीफ को बढ़ा सकती है और जिनसे आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए।
- जिन लोगों को प्रोस्टेट की समस्या है वे जंक फूड, पैक्ड फूड व पैक्ड जूस का सेवन ना करें।
- प्रोस्टेट की समस्या वाले व्यक्ति को अधिक चीनी युक्त चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
- इसके अलावा प्रोस्टेट की समस्या के दौरान अधिक कैल्शियम युक्त चीजें भी न खाएं।
- यदि आपको प्रोस्टेट में सुजन है तो आपको वसा व फैट युक्त चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
- मैदे से बनी चीजें जैसे समोसा, कचोरी और अन्य चीजें, जिनको बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है उनको प्रोस्टेट की समस्या के दौरान ना खाएं।
- कैफीन युक्त पदार्थ जैसे कि चाय और कॉफी से प्रोस्टेट में दूरी बनाकर रखें।
- इनके अलावा प्रोस्टेट में शराब, सिगरेट व बीयर का भी सेवन ना करें।
अभी हमने आपको बताया कि प्रोस्टेट की समस्या वाले व्यक्ति को इन सब चीजों से दूरी बनाकर रहना चाहिए। क्योंकि इनका सेवन प्रोस्टेट में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए आप इन चीज़ों से जितना हो सके दूरी बनाकर रखे ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
Also Read: किडनी इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए