
सोरायसिस में क्या क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
इस पोस्ट में बताया गया है कि आपको सोरायसिस में क्या क्या नहीं खाना चाहिए, आपको किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए और क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
सोरायसिस किसी भी उम्र में होने वाला रोग है। सोरायसिस को अपरस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक त्वचा से संबंधी रोग होता है जिसमें हमारी त्वचा पर एक मोटी परत बड़े लाल धब्बे के रूप में बन जाती है, जिससे त्वचा पर खुजली होती है और दर्द होने के साथ ही सुजन होने लगती है। सोरायसिस सबसे पहले हाथ-पैरों, कोहनी, घुटनों और तलवों में दिखाई देने लगता है।
सोरायसिस की समस्या सामान्यतः हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से, शरीर में पर्याप्त मात्रा में नमी न होने की वजह एवं अधिक समय तक धुप में रहने की वजह से हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको ऐसी चीजों को खाने से बचना चाहिए, जो आपके सोरायसिस में परेशानी का कारण बन सकती है।
आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले हैं कि आपको सोरायसिस में क्या क्या नहीं खाना चाहिए? इसके बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पूरा पढ़ें।
Also Read: फंगल इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
सोरायसिस में क्या क्या नहीं खाना चाहिए
कुछ ऐसे चीजें हैं जो आपके सोरायसिस के दौरान नहीं खाना चाहिए।
- डेयरी पदार्थ में इंफ्लामेटरी यौगिक और सेजिन प्रोटीन पाया जाता है जो कि सोरायसिस के दौरान सूजन को बढ़ाता है इसलिए आपको सोरायसिस में डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए।
- यदि आप भी सोरायसिस से पीड़ित है तो आपको मटर, उड़द, चना आदि नहीं खाना चाहिए।
- बैगन और आलू भी सोरायसिस के दौरान आपके इंफ्लामेशन को बढ़ाता है इसलिए आपको सोरायसिस की समस्या के दौरान बैगन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
- खट्टी चीजें जैसे अंगुर, नारंगी, नींबू, टमाटर और अन्य खट्टे फल आपको सोरायसिस में नहीं खाना चाहिए।
- चीनी युक्त चीजें जैसे मिठाई, शहद और अधिक मीठे फलों के जुस का सेवन भी ना करें।
- तली-भुनी चीजें व मैदे से बने खाद्य पदार्थ सोरायसिस के दौरान खाने से परेशानी का कारण बन सकते है इसलिए ऐसी चीजों को ना खाएं।
- प्रोसेस्ड व पैकेट वाले खाद्य पदार्थ में आर्टिफिशियल ट्रांस फैट होने से ये सुजन को बढ़ा सकते हैं इसलिए इन खाद्य पदार्थ को खाने से बचें।
- कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक सोरायसिस के दौरान नहीं पीना चाहिए, अन्यथा ये आपके लिए परेशानी को बढ़ा सकते है।
- अचार, फास्ट फूड, मसालेदार भोजन, मांस व मछली जैसी चीजें आपको सोरायसिस के दौरान नहींं खाना चाहिए।
हमें उम्मीद है कि आपको इस पोस्ट के माध्यम से समझ आ ही गया होगा कि सोरायसिस के दौरान आपको क्या क्या नहीं खाना चाहिए। इस पोस्ट में बताई गई चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये चीजें खाने से सोरायसिस के दौरान आपको एलर्जी और सुजन होने का चांस बढ़ जाते है। सोरायसिस होने पर आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि डॉक्टर से इसके संबंध में सलाह जरूर लें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।
Also Read: सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए