शुगर-में-क्या-क्या-परहेज-करना-चाहिए

शुगर में क्या क्या परहेज करना चाहिए – शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए

डायबिटीज की समस्या आधुनिक समय में बढ़ती ही जा रही है, अभी के समय में गलत खान पान और गलत लाइफ स्टाइल के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी में मरीज को अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना होता है, आज की हमारी इस पोस्ट में हमने आपको विस्तार से बताया है कि शुगर की बीमारी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, साथ ही शुगर में क्या क्या परहेज करना चाहिए

शुगर-में-क्या-नहीं-खाना-चाहिए (1)

शुगर में क्या क्या परहेज करना चाहिए

डायबिटीज को मरीज को सामान्यतः ऐसी चीजों का बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए, जो उनके शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा दे, साथ ही शुगर के मरीजों को अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट और फैट वाले पदार्थों को भी शामिल नहीं करना चाहिए। शुगर के मरीजों को ऐसे खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं। इसके बजाय शुगर के मरीजों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसमें ग्ल्समिक इंडेक्स कम होता है। कम ग्ल्समिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं।

शुगर के मरीज को क्या क्या खाना चाहिए

शुगर के पेशेंट के लिए कुछ फलो और सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज को अपने नियमित दिनचर्या में कुछ ऐसे फल जैसे खीरा, पपीता, सेब, संतरा, तरबूज, नाशपाती, टमाटर शामिल करना फायदेमंद साबित होता है इसलिए आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

Also Read: शुगर में कौन से फल खाने चाहिए

शुगर-में-क्या-नहीं-खाना-चाहिए (2)

शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए

हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताना चाहते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे डायबिटीज के मरीज को सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ ऐसे फल और सब्जियां जिनके सेवन से शुगर के मरीज को बचना चाहिए, क्योंकि ये चीजे आपके शरीर में शुगर के लेवल को अनियंत्रित कर सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इन चीजों को खाने परहेज करना चाहिए।

मैदा

शुगर वाले मरीज को मैदे से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि मैदे में ग्ल्समिक इंडेक्स अधिक होता है। मैदे से बनी चीजें जैसे ब्रेड, पास्ता और फास्ट फूड इन चीजों का खाने से परहेज करना चाहिए।

पैक जूस

डायबिटीज के मरीज को पैक जूस का सेवन भी नहीं करना क्योंकि पैक जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है। यदि आपको जूस का सेवन करना है तो आप घर पर बनाकर सेवन सकते है, और उन्ही फलों का जूस पिए, जिनमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक ना हो।

Also Read: शुगर में कौन सा जूस पीना चाहिए

तला भुना

शुगर के मरीज को तली भुनी हुई चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि तली भुनी हुई चीजों में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है जो की आपको नुकसान पंहुचा सकता है।

फ्लेवर्ड दही

बाजार में बिकने वाले फ्लेवर्ड दही में चीनी की मात्रा अधिक होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, ऐसे में आपको फ्लेवर्ड दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोगों का सवाल था कि शुगर में दही खाना चाहिए या नहीं, तो उम्मीद है आपको बताये इस उत्तर में आपके इस सवाल का जवाब मिल गया होगा।

आलू

आलू में कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होने के कारण यह शुगर वाले मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। साथ ही आलू का ग्ल्समिक इंडेक्स भी अधिक मात्रा में होता है।

इसके अलावा आम, लीची, अंगुर वैसे तो शुगर के पेशेंट खा सकते हैं परंतु अत्यधिक मात्रा में इनका सेवन भी नुकसानदेह हो सकता है।

Last Words: तो हमे उम्मीद है आपको इस पोस्ट के माध्यम से यह समझ आ गया होगा कि शुगर में क्या चीजे खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए यानी आपको शुगर में क्या क्या परहेज करना चाहिए, जिससे आपकी बॉडी में शुगर लेवल नियंत्रण में रहे।

Also Read: शुगर में चावल खाना चाहिए या नहीं

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *