सूजन-में-क्या-नहीं-खाना-चाहिए (1)

सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U

कुछ लोगो का यह प्रश्न था कि कभी कभी शरीर के किसी में सूजन आ जाता है तो ऐसे में उन्हें सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

सूजन-में-क्या-नहीं-खाना-चाहिए (2)

सुजन का एक कारण हमारी जीवनशैली भी हो सकती है परंतु देखा जाए तो हमारे शरीर में सूजन गलत खान-पान की वजह से भी हों सकती है। वैसे तो हमारे शरीर में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं आमतौर पर सूजन गर्भावस्था के दौरान या अधिक समय तक बैठे रहने या बढ़ती उम्र के वजह से भी हो सकती है। सुजन की समस्या होना काफी पुरानी है, कई बार ऐसा होता है हमारे शरीर पर सूजन हो जाती है और हम मोटे दिखने लगता है।

यदि आपको शरीर के किसी हिस्से में सुजन हो गई है तो ऐसी स्थिति में हमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, ऐसी अवस्था में खानपान को लेकर ध्यान देना चाहिए। अन्यथा ऐसे में आपके के लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएँगे कि अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में सूजन है तो आपको ऐसी चीजें नहीं खाना चाहिए जो सुजन को बढ़ाए।

सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

अगर आपको शरीर में सूजन है तो ऐसी स्थिति में ये चीजें ना खाएं। इनसे आपके सूजन बढ़ने के चान्स और बढ़ सकते हैं।

  • चीनी युक्त चीजे: चीनी की ज्यादा मात्रा हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। जब हमारे शरीर में सुजन हो तो हमें चीनी युक्त चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि चीनी के सेवन से सुजन बढ़ने की संभावना बढ़ सकती हैं।
  • तला भुना: यदि आपको सुजन है तो तली भुनी हुई चीजें जैसे पराटे, पुरी, पकोड़े, चिप्स आदि खाने से बचना चाहिए, क्योंकि तली भुनी हुई चीजों में वसा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिनसे सुजन की परेशानी बढ़ती है।
  • नमक: यदि आपको सुजन है तो नमक का अधिक सेवन ना करें। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से हमारे शरीर में पानी इकट्ठा होने लगता है इसलिए सुजन में नमक का बिलकुल ही कम उपयोग करें।
  • मांस: रेड मांस व अंडा ये दोनों सुजन के दौरान आपके लिए और भी परेशानियाँ बढ़ा सकते हैं इसलिए ऐसी स्थिति में इनको भी खाने से बचें।
  • शराब: जब आपको शरीर में सूजन होता है तो शराब जैसी नशीली चीजें पीना बिल्कुल बंद कर दे।
  • ड्रिंक: कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक जैसे ड्रिंक पीने से भी बचें। क्योंकि ये चीजे सूजन के दौरान आपकी तकलीफ को और भी बढ़ा सकती है।

इनके अलावा सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट युक्त वनस्पति तेल, फास्ट फूड, पैक्ड जूस और प्रोसैस्ड मीट भी खाने से बचें क्योंकि ये चीजें सुजन को बढ़ाती है।

तो इस पोस्ट को पढ़कर आपको पता चल ही गया होगा कि सुजन की स्थिति में इन चीजों को का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह चीजें आपके शरीर के सूजन को और अधिक बढ़ा सकती है।

Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *