
यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
इस पोस्ट में बताया गया है कि यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए, और किन किन चीजों से आपको परहेज करना चाहिए, जिससे आप यूरिन इन्फेक्शन के दौरान होने वाली तकलीफ से बच सके।
यूरिन इन्फेक्शन की समस्या ज्यादातर महिलाओं में होती है। मूत्रमार्ग के किसी भी भाग में संक्रमण हो जाता है जिसे हम यूरिन इन्फेक्शन या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) के नाम से भी जानते हैं। जब हम कम पानी पीते है तो हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। जिसकी वजह से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होने की संभावना रहती है। अगर किसी को यूरिन इन्फेक्शन हुआ है तो ऐसे में सामान्यतः ये लक्षण दिखाई देते हैं।
- बार-बार पेशाब लगना
- पेशाब करते समय दर्द और जलन होना
- पेशाब रूक-रुककर आना
- यूरिन का रंग पीला होना
ऐसे लक्षणों के बावजूद भी कुछ मामलों में महिलाएं इन्हें नजरअंदाज कर देती है।ऐसे में इस तरह लापरवाही बरतना आपको परेशानी में डाल सकता है और जो आपके लिए चिंता का विषय भी बन सकता है। ऐसी कुछ भी समस्या आपको हो तो आपको डाक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए। और इस दौरान हमें अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए। इंफेक्शन के दौरान ऐसी चीजें ना खाएं जो आपके परेशानी का कारण बने। हम आज इस पोस्ट के जरिए आपको यही बतायेगे यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए और किन चीजों से आपको परहेज करना चाहिए।
Also Read: किडनी इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
खट्टे फल जैसे नींबू, अनानास, स्टाबेरी, अंगूर और ऐसे फल जिनमें एसीड अधिक मात्रा में पाया जाता है, उनका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे यूरिन इन्फेक्शन के दौरान बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही ब्लैडर में जलन की दिक्कत हो सकती है।
यूरिन इन्फेक्शन में आप को चीनी युक्त पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ये बैक्टीरिया की ग्रोथ को ब्लेडर में बढ़ाते हैं। यूरिन इंफेक्शन के दौरान मिठाई, गुलाब जामुन, केक, कुकिंज और ऐसे खाद्य पदार्थों जिनको बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें आपको नहीं खाना चाहिए।
अधिकतर लोगों को चाय और कॉफी पीने की आदत होती है। यूरिन इन्फेक्शन के दौरान चाय और कॉफी में मौजूद के कैफ़ीन से ब्लैडर में दिक्कत होती है और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को और अधिक बढ़ती है इसलिए यदि आपको यूरिन में इंफेक्शन की प्रोब्लम है तो उस दौरान आप चाय और कॉफी ना पीये।
जंक फूड और मसालेदार भोजन खाने से हमारे शरीर में एसिड का लेवल बढ़ जाता है जिसे ब्लैडर बैक्टीरिया की ग्रोथ तेजी से होने लगती है यह यूरिन इन्फेक्शन के दौरान मुसीबत बन सकता है। इसलिए जंक फूड और मसालेदार भोजन से जितना हो सके परहेज करना चाहिए।
यदि आपको यूरिन इन्फेक्शन की समस्या है तो आपके लिए शराब का सेवन खतरनाक हो सकता है। यूरिन इंफेक्शन के दौरान एल्कोहल पीने से ब्लैडर में जलन होती है। इसलिए आपको एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस पोस्ट के जरिए हमने जो जानकारी दी और जो बाते बताई है उनका आपको पालन करना चाहिए और यूरिन इन्फेक्शन के दौरान इन चीजों का सेवा करने से परहेज करना चाहिए। ताकि आप यूरिन इन्फेक्शन के दौरान होने वाली परेशानी से बच सके।
Also Read: लिकोरिया में क्या नहीं खाना चाहिए