लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – Good Health Tips 4U
- admin
- 0
- Posted on
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यह जानने के लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पूरा ध्यान से पढ़ना होगा।

लंग्स इंफेक्शन
वातावरण में मौजूद यदि कोई बैक्टीरिया या वायरस सांस के जरिए या खाने पीने की चीजों के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंचकर फेफड़ों पर प्रभाव डालता है जिससे हमारे फेफड़ों में संक्रमण फैल जाता है जिसे हम लंग्स इंफेक्शन यानि कि फेफड़ों का संक्रमण कहते है। लंग्स इंफेक्शन किसी भी उम्र में हो सकता है चाहे वो बच्चे हो या बूढ़े इसमें कोई उम्र निश्चित नही होती है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें इसका प्रभाव ज्यादा होता है। सामान्यतः बैक्टीरियल, वायरल, पैरासिटिक ये तीनों तरह का इंफेक्शन फेफड़ों पर असर डालता है। लंग्स इंफेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को लम्बे समय तक खांसी और बलगम आदि की समस्या भी हो सकती है। लंग्स इंफेक्शन के दौरान बलगम सफेद, पीले और हरे रंग का भी हो सकता है। कभी कभी तो बलगम के साथ भी खुन निकलता है।
लक्षण
आइये अब हम आपको बताते है कि लंग्स इंफेक्शन के लक्षण क्या है? फिर हम आपको बातएंगे कि आपको लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए।
- खांसी आना।
- सांस लेने में दिक्कत होना।
- सीने में दर्द होना।
- बुखार।
- बैचेनी।
- फेफड़ों में सूजन।
- थकावट होना।
- नाक बहना।
- सांस लेते समय आवाज आना।
- रात को सोते समय पसीना निकलना।
लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए
लंग्स इंफेक्शन में अगर खाने का ख्याल न रखा जाए तो यह समस्या और बढ़ सकती है। आइए जानते है कि लंग्स इंफेक्शन या फेफड़ों के संक्रमण में व्यक्ति क्या क्या खा सकते है?
- तरबूज- तरबूज में पाये जाने वाला लाइकोपीन लंग्स इंफेक्शन को कम करके फेफड़ों को स्वस्थ करता है। तरबूज के जूस को लंग्स इंफेक्शन के दौरान पीने से हमारे फेफड़े साफ होते है।
- पपीता- पपीता लंग्स इंफेक्शन को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। पपीता का खाली पेट सेवन करने से फेफड़ों में जमी गंदगी निकलती है जिससे लंग्स इंफेक्शन धीरे धीरे कम होने लगता है।
- सेब- सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड और कई मिनरल्स एवं विटामिन होते है जो लंग्स को स्वस्थ एवं साफ करने के साथ ही लंग्स के फंक्शन को बढ़ाते है। लंग्स इंफेक्शन में सेब खाने से फेफड़ों की रिकवरी काफी तेजी से होने लगती है।
- अनार- अनार लंग्स संबंधित बिमारियां में बहुत कारगर है। लंग्स इंफेक्शन भी अनार के सेवन से धीरे धीरे कम हो जाता है जिससे हमारे फेफड़े फिर से सुचारू रूप से कार्य करने लगते है।
- कीवी- लंग्स इंफेक्शन के दौरान आप चाहें तो कीवी के फल को ऐसे भी खा सकते है या इसका जूस बनाकर भी पि सकते है। कीवी का जूस बनाकर पीने से फेफड़ों में जमा गंदगी बाहर निकलती है और हमारे लंग्स स्वस्थ एवं साफ होने लगते है। जिससे धीरे धीरे लंग्स इंफेक्शन से निजात मिलती है।
- अमरूद– ऐसा फल है जो कि लंग्स इंफेक्शन के दौरान सेवन करना लाभकारी होता है। इसका लंग्स इंफेक्शन में नियमित सेवन करने से फेफड़े में होने वाला इंफेक्शन कम होता है।
- किशमिश- किशमिश यानि मनुक्का फेफड़ों संबंधित लंग्स इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। किशमिश को भिगोकर नियमित खाने से यह हमारे लंग्स को स्वस्थ करता है जिससे लंग्स सही तरीके से काम करने लगते हैं।
- प्रोटीन युक्त चीजें- इनके अलावा प्रोटीन युक्त चीजें जैसे कि सोयाबीन, पनीर, अंडा और सभी प्रकार की दालों का सेवन में लंग्स इंफेक्शन में बहुत फायदा पहुँचाता है। प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से इंफेक्शन के दौरान लंग्स की रिकवरी तेजी से होने लगती है।
लंग्स इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
आइये अब हम बताते है कि आपको लंग्स इंफेक्शन में किन चीजों से परहेज करना चाहिए। लंग्स इंफेक्शन के दौरान आपको निचे बताई चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
- तले भुने हुए खाद्य पदार्थ।
- नमक का अधिक मात्रा में सेवन।
- टमाटर सास, ब्रोकली, पत्ता गोभी और अन्य मसालेदार खाद्य पदार्थ।
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए जो जानकारी साझा की गई, आपके लिए उपयोगी रही होगी। नियमित रूप से फलों के जुस का सेवन करने से लंग्स हेल्दी व मजबूत होते है और सुचारू ढंग से कार्य करने लगते है। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखे कि लंग्स इंफेक्शन के दौरान कुछ भी ऐसा वैसा न खाये, साथ ही एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
Also Read: अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए